विजयवर्गीय के नागपुर दौरे ने बढ़ाया राजनीतिक पारा…

I am not so old that I cannot contest elections - Kailash Vijayvargiya

इंदौर। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जो करते हैं दमदारी से करते हैं जो विरोधियों को सोचने पर मजबूर कर देती है। अभी वो महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर हैं लेकिन एमपी की राजनीति गरमा गई है। विजयवर्गीय पहले गुजरात पहुंचे और वहां के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। फिर महाराष्ट्र के नागपुर शहर पहुंचे, जहां से देश की वर्तमान राजनीति निर्धारित होती है, वहां वे संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलीरामजी हेडगेवार को नमन करने पहुंचे। फिर चुनावी बैठकों में निकल पड़े। वहां उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ चुनावी बैठक की। बस फिर क्या था, विजयवर्गीय के इस नागपुर दौरे से मध्यप्रदेश तो गरम होना ही था।

दादा के यहां चेहरा दिखाने की होड़…

कद्दावर विधायक रमेश मेंदोला के पिता का निधन हो गया। उठावने में श्रद्धांजलि देने वालों का सैलाब था, लेकिन दादा भीड़ के कारण सब पर नजर नहीं डाल पा रहे थे। अब ऐसे में वो क्या करे, जो दादा को चेहरा दिखाने आए थे, वो फिर लाइन में लग गए की दादा देख लें, ऐसे कई चेहरे थे।

कहां है गोलू …

कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री इन दिनों राजनीतिक गलियारों से गायब हैं। निगम चुनाव हारने के बाद उनको कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया, फिर इस पद पर बाढ़ आ गई और गोलू गायब हो गए। इंदौर के सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं। लगभग हर क्षेत्र से दूर हैं। वहीं उनके भाई रानू अग्निहोत्री आजकल सरकार के एक मंत्री के साथ हर समय नजर आ रहे हैं। kailash vijayvargiya

शुक्ला का 2 नंबरी राजनीतिक अंदाज…

विधानसभा 3 के विधायक गोलू शुक्ला 2 नंबरी अंदाज में राजनीतिक सफर कर रहे हैं। शुक्ला भी धार्मिक आयोजन के बहाने जनता को खुश कर रहे हैं। धार्मिक यात्राएं शुरू हो चुकी है। भोजन भंडारे भी शुरू हो चुके हैं… अब लोग कहने लगे हैं की ये तो दो नंबरी अंदाज है। अब लोगों का क्या है कहते रहेंगे आप तो चलने दीजिए …।

करप्शन का हाईवे बन रहा और जनता के लिए गड्ढों की सड़क …

नगर निगम में रोज नए कारनामे खुल रहे हैं। अब तो ऐसा लगता है की निगम करप्शन का हाईवे बनाकर ही मानेगा और जनता के लिए गड्डों की सड़क…सफाई में जरूर परिवर्तन दिख रहा है वो भी अधिकारी के बदलने के कारण… साहब पूरे निगम के ही बदल डालो न…..।

वार्ड 83 में विधायक का सामाजिक समरसता संदेश……

सामाजिक समरसता का संदेश देती राजनीति विधानसभा 4 में नजर आती है। यहां वार्ड 83 में निगम चुनाव में संपन्न समाज वार्ड में पिछड़े को मौका देकर नया राजनीतिक संदेश दिया है की सामाजिक समरसता में हिंदू एक है जाति बिरादरी बाद में। टिकिट निर्णय के बाद सब विधायक के साथ एक जाजम पर नजर भी आ रहे हैं।

(विनोद भारद्वाज)

You might also like