एक ही दिन में 65 अरब रुपए कमाकर अंबानी टॉप 10 के करीब पहुंचे

अडाणी ने इस साल दो लाख 41 हजार करोड़ का कर्ज लिया

Ambani reaches top 10 by earning Rs 65 billion in a single day

Ambani reaches top 10 by earning Rs 65 billion in a single day

नई दिल्ली (ब्यूरो)। एक बार फिर भारत के बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी विश्व के 10 उद्योगपतियों में शुमार होने के करीब पहुंच गए हैं। एक ही दिन में कल उनकी संपत्ति 65 अरब रुपए बढ़ गई है। इसके बाद वे चीन के एनवीडिया कंपनी के सीईओ जेनसेन हुआंग से एक सीढ़ी ऊपर चढ़कर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद एक बार फिर अडाणी समूह के गौतम अडाणी ने अपना कारोबार बढ़ाना शुरू किया है और इसके लिए उन्होंने जहां भारतीय बैंकों से 88 हजार करोड़ का नया कर्ज लिया है तो वहीं विदेशी बैंकों से 1 लाख 40 हजार करोड़ के कर्ज भी उठाए हैं। इस प्रकार कुल दो लाख 41 हजार करोड़़ का कुल कर्ज लिया जा चुुका है।

फोब्र्स की रियल टाइम अरबपतियों की सूची में जेनसेन हुआंग रिलायंस इंडस्ट्री के मुखिया मुकेश अंबानी को कमाई के मामले में पीछे छोड़ 11वां स्थान पर पहुंच गए थे। हालांकि अब वे इस सूची में 13 स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्री के मुखिया मुकेश अंबानी 12वें स्थान पर पहुंच गए। दुनिया के अरबपतियों की सूची में उतार-चढ़ाव जारी रहता है. एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया था। फोब्र्स की रियल टाइम अरबपतियों की सूची में जेनसेन हुआंग रिलायंस इंडस्ट्री के मुखिया मुकेश अंबानी को कमाई के मामले में पीछे छोड़ 11वां स्थान पर पहुंच गए थे।

Also Read – Big News: अगले 10 साल में हार्ट अटैक का सबसे ज्यादा खतरा बेरोजगारों में

हालांकि अब वे इस सूची में 13 स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्री के मुखिया मुकेश अंबानी 12वें स्थान पर पहुंच गए। मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे बड़े कारोबारी के रूप में पहले स्थान पर जगह बना चुके हैं। दूसरी ओर एक बार फिर गौतम अडाणी की संपत्ति बढऩे का दौर शुुरू हो गया है। वे पहले 10 उद्योगपतियों में शुमार थे। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब वे फिर कारोबार बढ़ाने के लिए भारतीय बैंकों से कर्र्ज ले रहे हैं। उनके द्वारा उठाए गए कर्ज उत्तर प्रदेश सरकार के बजट का तीन गुना है।

You might also like