BIG NEWS: अबकी बार जोड़ जुगाड़ सरकार, NDA – 296, I.N.D.I.A – 213
भाजपा के कई गढ़ ढह गए, सबसे ज्यादा नुकसान उत्तरप्रदेश और गुजरात में
नई दिल्ली (ब्यूरो)। इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण देश में 5 साल बाद फिर जोड़-जुगाड़ की सरकार बनना तय है। भाजपा 220 सीटों पर आकर रुक गई। हालांकि इंडिया गठबंधन ने भी अभी बढ़त बनाने का काम जारी रखते हुए 231 सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। यदि 20 से 25 सीटों पर कुछ भी परिवर्तन होता है तो सरकार के गठन में फेरबदल भी हो सकता है। भाजपा को सबसे बड़ा झटका उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगला और महाराष्ट्र में लगा है। वहीं पहली बार उड़ीसा में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया। BJP collapsed
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी 87 हजार 700 वोटों से आगे चल रही हंै वहीं मेरठ से राम का अभिनय करने वाले अभिनेता अरुण गोविल पहले पीछे थे लेकिन अब वे 37,318 वोटों से आगे चल रहे हैं वहीं केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हामिरपुर से 65 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं वहीं भाजपा प्रवक्ता संविद पातरा भी आगे चल रहे हैं। केन्द्र के 4 मंत्री उत्तरप्रदेश में पीछे चल रहे हैं वहीं गांधीनगर से गृहमंत्री अमित शाह 2 लाख 70 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अयोध्या में जहां भाजपा ने इस वर्ष राम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कराई वहां से भाजपा प्रत्याशी लल्लनसिंह पीछे चल रहे हैं। यहां पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा को इस बार सबसे ज्यादा नुकसान उत्तरप्रदेश में हुआ है। 41 सीटों पर इंडिया गठबंधन ने बढ़त बना ली है वहीं पश्चिम बंगाल में भी भाजपा 18 सीटों से पीछे खिसककर नीचे आ गई है। सबसे बड़ी बात गुजरात में कांग्रेस को सीटें मिलना है पर राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस ने 8 सीटों पर बढ़त बनाकर वापसी की है। हालांकि कर्नाटक और तेलंगाना में भाजपा का प्रदर्शन ठीक रहा।