2 लाख से ज्यादा लोग चारधाम यात्रा में अभी भी सड़कों पर यात्रियों का वापस लौटना शुरू

More than 2 lakh people are still on the roads in Chardham Yatra. Pilgrims have started returning.
More than 2 lakh people are still on the roads in Chardham Yatra. Pilgrims have started returning.

देहरादून। चार धाम यात्रा में अभी भी दो लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर फंसे हुए हैं वहीं 6 किमी लंबा जाम लगा हुआ है। कई यात्री ऋषिकेश से ही वापस लौटने लगे हैं। तय सीमा से अधिक यात्रियों के पहुंचने के कारण रास्ते जाम है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला है।
इससे पहले प्रशासन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर चुका है।

साथ ही वीआईपी दर्शन पर 31 मई तक रोक लगा दी गई है। साथ ही ऋषिकेश व हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों को रोके जाने का भी फैसला लिया जा चुका है। यमुनोत्री धाम के अंतिम सड़क पड़ाव जानकीचट्टी से पालीगाड़ के बीच 35 किमी संकरे मार्ग पर वन-वे गेट सिस्टम होने से अब भी तीर्थ यात्रियों को आगे जाने के लिए पांच से सात घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम के बीच की 100 किमी दूरी तय करने में 12 घंटे से अधिक लग रहे हैं। कई लोग ऋषिकेश से वापस लौटने लगे।

Also Read – शहर में तेजी से बढ़ रहा है साइलेंट अटैक , हो रही अचानक मौतें

बद्रीनाथ से लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार

खरगोन ।  सुबह आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पनवाड़ी के पास आवारा पशु को बचाने के चक्कर में तूफान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं करीब आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। यह लोग खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम सिंगुण के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना लगने पर डायल 100 एफआरबी और 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जहां छह घायलों का उपचार चल रहा है और दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। जबकि एक महिला कमला पत्नी कमल मंडलोई ग्राम सिंगुण जिला खरगोन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like